राष्ट्रीय बाल दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा देशभर में प्रारंभ की गई “हर बच्चा खास है”पहल के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच बैंगलोर स्टार्स ने अपने सदस्यों के बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसी कड़ी में इस कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया।

 

इस पहल का उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को एक सशक्त मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत 4 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए तीन आकर्षक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं— चित्रकला/पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध/भाषण प्रतियोगिता तथा बाल दिवस रील प्रतियोगिता। इन तीनों श्रेणियों में कुल 41 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जो सदस्यों और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता को दर्शाती हैं।

 

कार्यक्रम संयोजकों दीपा चौधरी एवं स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि हर श्रेणी में 3 विजेता के अलावा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु कार्यकारिणी समिति ने यह निर्णय लिया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा स्वयं को पीछे छूटा हुआ न महसूस करे। सभी बच्चों को उपहार शीघ्र ही वितरित किए जाएंगे।

 

शाखा अध्यक्ष ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि मंच के लिए प्रत्येक बच्चा विशेष है। “हर बच्चा खास है” पहल के माध्यम से बताया की बच्चों को सही अवसर, प्रोत्साहन और मंच मिले, तो वे अपने भीतर छिपी प्रतिभा से समाज और राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।